फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो साल के बच्चे की बाल्टी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवांरका (सहारनपुर)। चकहरेटी गांव में बाथरूम में रखी पानी की बाल्टी में डूबने से शिवांश (2) पुत्र सनोज की मौत हो गई। मूलरूप से गोंडा जिले का रहने वाला सनोज अपनी पत्नी लक्ष्मी और बेटे शिवांश के साथ चकहरेटी गांव में किराए पर रहता है, जो यहां पर एक फैक्टरी में नौकरी करता है। रविवार शाम शिवांश घर में खेल रहा था। उसकी मां लक्ष्मी खाना बना रही थी। खेलते-खेलते शिवांश बाथरूम में चला गया और पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। काफी देर तक बच्चे के दिखाई नहीं देने पर लक्ष्मी ने उसकी तलाश शुरू की। वह पानी में डूबा हुआ मिला। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल में लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें