फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी खोदते वक्त ढांग गिरी, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। पाड़ली गांव के पास बरसाती नदी से चिकनी मिट्टी खोद कर निकाल रही दो महिलाओं के ऊपर ढांग गिर गई। ढांग गिरती देख उन्हें राह चलते लोगों ने मिट्टी से बाहर निकाला। दोनों की हालत गंभीर बनी है। उन्हें मिर्जापुर स्थित ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार की सुबह नौ बजे हुआ। गांव मिर्जापुर निवासी रेखा (40) पत्नी लिल्लू और परवीन (30) पत्नी साजिद गांव की अन्य महिलाओं के साथ गांव पाड़ली ग्रंट के पास बरसाती नदी से घर के लिए चिकनी मिट्टी लेने गई थी। मिट्टी खोदने के दौरान रेखा व परवीन के ऊपर मिट्टी की ढांग गिर गई और दोनों मलबे में दब गई। साथ में कई महिलाओं ने मदद के लिए शोर मचाया तो रास्ते से गुजर रहे कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों को मिट्टी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को घायल हालत में मिर्जापुर स्थित ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें