सहारनपुर। ब्लॉक के चलते सहारनपुर-मुरादाबाद रूट की दो ट्रेनें निरस्त रहीं, जबकि अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। जिसकी वजह से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, रेलवे ने 28 से 31 अक्तूबर तक सहारनपुर-मुरादाबाद सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य करने के लिए ब्लॉक ले रखा है। इसके चलते शनिवार को ट्रेन नंबर 04301-02 मुरादाबाद-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस नहीं चली। ट्रेन नंबर 05006 अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ढाई घंटे, 14521 दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। इनके अलावा 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल, नंगलडैम-कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस भी अपने तय समय से लेट आई।