-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-डिब्रुगढ़, जम्मूतवी
-न्यूजलपाईगुड़ी के बीच होगा ट्रेनों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दो स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें मंगलवार यानी आज सहारनपुर से होकर गुजरेंगी। पंजाब की तरफ से आने वाले दोनों ट्रेनें एक-एक चक्कर ही लगाएगी।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04670 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन मंगलवार को श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा से दोपहर 1:50 बजे रवाना होगी, जो सहारनपुर में रात 12:15 बजे आएगी। इसके बाद यहां से होकर डिब्रूगढ़ में दूसरे दिन रात्र 8:45 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन एक चक्कर लगाएगी। इसमें वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी के कोच हैं।
ट्रेन नंबर 04668 जम्मूतवी-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल मंगलवार को ही जम्मूतवी से अपराह्न 3:15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 3:25 बजे न्यूजलपाईगुड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन भी सहारनपुर से होकर जाएगी और इसमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच हैं।