फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: परीक्षा देकर लौट रहीं दो बहनों से बस में छेड़छाड़

Tue, 18 Jun 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। देहरादून से यूपीएसई की परीक्षा देकर लौट रहीं दो बहनों के साथ बस में मनचलों ने छेड़खानी कर दी। युवतियों के साथ मौजूद भाई के विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


चिलकाना क्षेत्र की दो बहनें परीक्षा देकर रविवार रात अपने भाई के साथ रोडवेज बस से सहारनपुर जा रही थी। देहरादून से ही बस में सवार छुटमलपुर निवासी तीन-चार युवकों ने दोनों बहनों पर छेड़खानी शुरू कर दी। भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। जैसे ही बस छुटमलपुर में पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंची तो वहां पहले से ही मनचलों के साथी लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। जिन्होंने युवक को नीचे उतार लिया और मारपीट की। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर रात में ही चिलकाना से उसके परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंच कर तहरीर दी।
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस के सामने उसके साथ मारपीट की गई। दरोगा ने हमलावरों के स्थानीय होने के कारण उन्हें पकड़ने के बजाए उल्टे उनका ही पक्ष लिया। पीड़ित के इस आरोप का वीडियो भी वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें