फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पर्चे वापस, नौ प्रत्याशी लडे़ंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत के वार्ड संख्या- 43 से सदस्य पद के चुनाव में नामांकन करने वाले 11 प्रत्याशियों में से दो ने शुक्रवार को नाम वापस ले लिया है। अब चुनावी मैदान में नौ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

अपर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अमित कुमार और करन प्रिय ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब चुनावी मैदान में आशा लता, वर्तिक पुंडीर, घनश्याम सिंह, अवनीश कुमार त्यागी, अजीत सिंह, मोहम्मद बिलाल, संगीता देवी, सुमित कुमार और सर्वेश कुमार हैं। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। मतदान चार अगस्त और मतगणना पांच अगस्त को होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों को आरी, उगता सूरज, कप प्लेट, कलम दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, क्रेन और खजूर का पेड़ चुनाव निशान आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें