फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्पा सेंटरों को संरक्षण देने पर दो चौकी प्रभारी निलंबित

Thu, 01 Jun 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में स्पा सैंटर में छापा मारते एसपी सिटी
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में पुलिस की टीमों ने 24 स्पा सेंटरों पर छापे मारे। छापे के दौरान ही हसनपुर चौकी इंचार्ज सुनील नागर और किशनपुरा चौकी इंचार्ज राहुल देशवाल की स्पा संचालकों से मिलीभगत का खुलासा हुआ, जिसपर दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम तीन पुलिस टीमों ने घंटाघर, पार्श्वनाथ प्लाजा और जीएनजी मॉल में चल रहे 24 स्पा सेंटरों पर छापे मारे। जहां से 40 से अधिक युवक-युवतियों को पुलिस ने पकड़ा। आरोप है कि सेंटरों में अनैतिक कार्य हो रहा था।
एसएसपी डा. विपिन ताडा बताया कि हसनपुर चौकी इंचार्ज सुनील नागर और किशनपुरा चौकी इंचार्ज राहुल देशवाल को निलंबित कर दिया गया है। इन पर आरोप है कि इनके क्षेत्र में स्पा सेंटर चल रहे थे, जिनमें गलत कार्य होता था। उसके बावजूद इन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें