सहारनपुर। दो महाकुंभ विशेष ट्रेनें सोमवार को सहारनपुर से निकली। ट्रेन नंबर 04526 बठिंडा से फाफामऊ कुंभ विशेष ट्रेन अपने समय पर रवाना होकर सुबह 10.44 बजे करीब 40 मिनट की देरी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। अमृतसर से गाड़ी संख्या 04662 प्रयागराज महाकुंभ विशेष दूसरे फेरे के लिए निर्धारित समय पर चली, लेकिन करीब दो घंटे की देरी से रात 2.06 बजे सहारनपुर स्टेशन पहुंची थी। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या काफी कम रही। दोनों ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। आरपीएफ व जीआरपी ने संदिग्धों पर नजर रखी।