फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 40 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
सरसावा पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 40 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन

सरसावा। पुलिस ने सूचना मिलने पर पंचायत चुनाव में इस्तेमाल के लिए लाई जा रही 40 पेटी शराब से लदे टेंपो सहित दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष सरसावा प्रवीण ने बताया कि सूचना मिली कि टेंपो में शराब भरकर कुछ लोग हरियाणा से ला रहे हैं। पुलिस ने शाहजहांपुर चौकी के समीप बैरियर लगाया तो तस्कर यमुना नदी किनारे स्थित गांवों के भीतरी मार्गा से शाहजहांपुर नकुड़ रोड पर पहुंच गए। पुलिस ने पीछा कर कुतुबपुर से पहले टेंपो को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर टेंपो में बनाए गए गुप्त केबिन से 40 पेटी देशी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों दो सगे भाइयों गौरव तथा बृजेश पुत्र बलदेव सिंह ग्राम सहजवी थाना रामपुर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपियों से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें