फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोर सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। शाहपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हायर सेंटर भेज दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव शाहपुर निवासी फरजान (25) पुत्र मंगता और इसरान(14) पुत्र लिल्ला शुक्रवार की रात कहीं से बाइक पर लौट रहे थे। जब वह शाहपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने घायलों को गंगोह सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने फरजान को मृत घोषित कर दिया, जबकि इसरान को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेज दिया। उधर, जिला अस्पताल में घायल इसरान की हालत नाजुक देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे में एक साथ दो मौतों से होने से स्वजन सदमे में हैं। वहीं गांव में भी शोक की लहर व्याप्त है। जानकारी के अनुसार जिस समय हादसा हुआ उस समय ट्रैक्टर की एक लाइट जली हुई थी, जबकि बाइक सवारों ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजन खुद ही घायलों को अस्पताल ले गए थे। ट्रैक्टर भी मौके पर नहीं मिला। अभी तक तहरीर भी नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें