फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर कार-डीसीएम की टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
सहारनपुर में बेहट की दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार और मौके पर जमा लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कार-डीसीएम की टक्कर में दो की मौत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर) दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात कार-डीसीएम की भीषण टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। उनके शव कार के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
हादसा कोतवाली बेहट क्षेत्र में बेहट-कलसिया के बीच वन विभाग की नर्सरी के पास हुआ। गांव बाबैल बुजुर्ग निवासी शाहरुख (18) पुत्र दिलशाद व आरिफ (20) पुत्र आशिक बृहस्पतिवार देर रात ताजपुरा गांव में अपने जानकार सादिक के पास पहुंचे और उसकी कार लेकर वहां से चल दिए। कलसिया से बेहट की तरफ आते समय उनकी कार और सामने से आई डीसीएम की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों युवक कार के अगला हिस्से में फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही बेहट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शाहरुख व आरिफ को कार से बाहर निकालकर सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए। बेहट कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि मृतकों के परिजनों ने लिख कर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। ऐसे में शवों को उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें