फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: सड़क हादसों में पीआरडी जवान सहित दो की मौत, दो गंभीर

Sun, 19 Feb 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा/नागल। सरसावा के गांव अगवानहेड़ा के समीप तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पीआरडी के जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए, जिन्हें राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। उधर, नागल में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

सहारनपुर में तैनात बाइक सवार पीआरडी जवान की रविवार सुबह 11 बजे सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची तथा तीनों घायलों को उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा लेकर गई। जहां पीआरडी जवान रमेश कुमार (50) निवासी ग्राम नारायणपुर थाना नकुड़ को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दोनों घायल युवकों सनी एवं दीपक निवासी यमुनानगर को राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। सरसावा थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
उधर, नागल पुलिस को सुबह पांच बजे सूचना मिली कि स्टेट हाईवे पर गांव खजूर वाला के निकट एक बाइक सवार सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके मोबाइल से उसकी शिनाख्त अमित राणा(22) पुत्र मदन सिंह राजपूत निवासी बुड्ढा खेड़ा पुंडीर थाना फतेहपुर के रूप में की। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने बताया कि माना जा रहा है अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें