फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: डंपर ने मां के साथ मंदिर से लौट रही दो मासूम बहनों को कुचला, मौत

Sat, 02 Sep 2023 09:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो मासूम बहनों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि स्कूल जाने से पहले दोनों बहनें मां के साथ मंदिर से लौट रहीं थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर न्यू ने खुद चल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के सरसावा में नकुड़ रोड पर एक डंपर ने दो सगी बहनों को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। डंपर ने बिजली की लाइनों और ट्रांसफार्मर को भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

दोनों बहनें सुबह अपनी मां के साथ मंदिर से घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने इन्हे टक्कर मार दी।

 गांव नवादा निवासी संजय बाहर रहता है। इसकी पत्नी अपनी दोनों बेटियों 12 वर्षीय अवनिका और 10 वर्षीय अवन्या के साथ मंदिर गई थी। मंदिर दर्शन के बाद दोनों बच्चियों को स्कूल जाना था। इसलिए दोनों ड्रेस में ही थी।

मां ने बताया कि जब वो ब्लाक के पास पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक डंपर बेहद तेज गति से आ रहा है। मां तो किसी तरह संभल गई लेकिन दोनों बच्चियों को इस डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों को कुचलते हुए डंपर आगे बढ़ गया और इसने बिजली खंभों को भी तोड़ डाला। बाद में बिजली के ट्रांसफार्मर में जा घुसा। दुर्घटना के बाद डंपर का चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बहनों को अस्पातल ले गई जहां चिकित्सकों ने दोनों के मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दोनों बहनें सरसावा के गुरुकुल ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा थी। इनके पिता सहारनपुर से बाहर काम करते हैं। दोनों बहनें अपनी मां के साथ सरसावा में रहकर ही पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें