चरस के साथ पकड़े दो नशा तस्कर
चिलकाना। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो तस्करों को चरस के साथ पकड़ा है। थाना प्रभारी बीएस वर्मा ने बताया कि एसआई मोहम्मद जहांगीर की टीम ने गांव फिरोजाबाद निवासी इमरान पुत्र खुर्शीद को सोमवार की देर शाम सुल्तानपुर में फिरोजाबाद-अहाडी अब्दुल्लापुर तिराहे से संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। इमरान के पास से 160 ग्राम चरस बरामद हुई। उधर, एसआई श्रवण कुमार की टीम ने मंगलवार की सुबह चिलकाना के जाकिर हुसैन निवासी मौसीन पुत्र सलीम को नल्हेड़ा तिराहे से 150 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने इमरान तथा मोसीन को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।