फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राधा स्वामी सत्संग ब्यास का दो दिवसीय समागम आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो सहारनपुर पहुंचे
विज्ञापन

सहारनपुर/सरसावा। पिलखनी स्थित मेजर सेंटर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास का दो दिवसीय समागम आज से शुरू होगा। इसके लिए डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो मंगलवार को यहां पहुंच गए हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को वो सत्संग से संगत को निहाल करेंगे। 16 मार्च को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी सत्संग में शामिल होंगे। यहां लाखों की संख्या में अनुयायी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो मंगलवार को उत्तराखंड के मसूरी से हेलीकॉप्टर में मेजर सेंटर पिलखनी के भीतर बने हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद वह सीधे पास ही बने आवास में चले गए। उनके आने से अनुयायियों में काफी उत्साह है। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पिलखनी स्थित मेजर सेंटर पर बुधवार यानि आज सुबह विशाल पंडाल में सत्संग कर्ता सत्संग और पाठी पाठ करेंगे। सत्संग से एक घंटा पूर्व शबद शुरू हो जाएंगे। इस दौरान संगत को दर्शन देने के साथ ही बाबा प्रश्न उत्तर कार्यक्रम में बच्चों के सवालों के जवाब देंगे। 16 मार्च को बाबा अपने वचनों से दूर-दूर से आई कई लाख की संगत को निहाल करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें