फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुठभेड़ के बाद अवैध हथियारों की खेप के साथ पकड़े दो बदमाश

Fri, 19 Apr 2024 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रथम नियुक्ति के दौरान रसोईया रहे बहादुर से वेयर हाउस पर मुलाकात करते डीएम
विज्ञापन
बिहारीगढ़। थाना पुलिस व सर्विलांस टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है। हालांकि इस दौरान इनका एक साथी फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों के पास से 315 बोर के सात तमंचे, एक देशी रायफल, सात कारतूस तथा दो मोबाइल बरामद हुए हैं। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने पुलिस टीम को 25000 का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थे। इसी दौरान मुखबीर द्वारा फोन पर सूचना मिली की कुछ युवक दूसरे प्रांतों से हथियारों की तस्करी करके ला रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो तीन युवक पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दून प्राइड पब्लिक स्कूल सुंदरपुर के सामने से दो बदमाशों इलियास पुत्र मंजूर हसन निवासी कल्लनहेड़ी तथा मोनू पुत्र फूल सिंह निवासी अंबेहटा मोहन थाना बड़गांव को पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बदमाश मोनू पर थाना बड़गांव में नौ मुकदमें दर्ज हैं। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को जेल भेज दिया गया जबकि फरार बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसओ ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे अवैध हथियार शामली से खरीद कर लाते हैं तथा क्षेत्र में मोटे मुनाफे पर बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें