फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बाइक सवारों की आपस में टक्कर, दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 27 Nov 2022 09:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

दुर्घटना में गांव सढोली हरिया निवासी विश्वास (25) पुत्र राकेश और गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पकरेड़ा निवासी विपुल (24) पुत्र नाथीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव सढोली हरिया के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक युवकों के शवों का पंचनामा भर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन

रामपुर मनिहारान की चौकी मल्हीपुर के गांव सढोली हरिया के पास रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में गांव सढोली हरिया निवासी विश्वास (25) पुत्र राकेश और गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पकरेड़ा निवासी विपुल (24) पुत्र नाथीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।

 

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सढोली हरिया के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों के शवों का पंचनामा भर कर उन्हे मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें