फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2024 05:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने नकली नोटों के सौदागरों का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 50 से 60 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस रोजाना चेकिंग अभियान चला रही है। सोमवार देर शाम थाना कुतुबशेर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को नकली नोट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और छानबीन शुरू कर दी। लेबर कॉलोनी चौकी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर युवकों के पास से नकली नोट बरामद हुए। 50 से 60 हजार रुपये नकली नोट होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक यहां पर उन नोटों को चलाने के लिए आए थे। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पकड़े गए युवकों में एक स्थानीय है, जबकि दूसरा व्यक्ति अन्य जिले का रहने वाला है। दोनों से पूछताछ चल रही है कि नकली नोट कहां से लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें