फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ दो गिरफ्तार, सात चरखी बरामद

Sat, 03 Feb 2024 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे चाइनीज मांझे की सात चरखी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बसंत पंचमी पर बेचने के लिए चाइनीज मांझे को लाए थे।
विज्ञापन

जैसे-जैसे बसंत पंचमी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बाजार में चाइनीज मांझे की बिक्री भी शुरू हो गई। चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने के लिए लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। यहीं कारण है कि चोरी छिपे कुछ दुकानदार चाइनीज मांझे की बिक्री कर रहे हैं। शुक्रवार को थाना मंडी व कुतुबशेर पुलिस ने संयुक्त रूप से चाइनीज मांझे को लेकर दुकानों पर कार्रवाई की।
मोहल्ला सराय मर्दान अली में शहदाइरजा उर्फ गुड्डू पुत्र रिजवान हुसैन की दुकान से तीन चरखी मांझा बरामद हुआ। उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह से मोहल्ला विश्वकर्मानगर में शिवकुमार पुत्र रविकुमार की दुकान पर छापा मारा। दुकान से उन्हें चार चरखी चाइनीज मांझा मिला है। दुकानदारों का कहना है कि बसंत पंचमी पर चाइनीज मांझे की अधिक खरीदारी होती है, इसलिए वह दिल्ली से लाकर यहां बेचते हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। कुतुबशेर थाना प्रभारी सुनील नागर ने बताया कि चाइनीज मांझे को लेकर छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें