बड़गांव। पुलिस ने साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है। साथ ही पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। बुलेट पर बड़गांव निवासी एक युवक सवार था। युवक दिल्ली देहारादून एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए झबीरन गांव में बनाए गए प्लांट में ठेकेदार के पास काम करता है। पुलिस का कहना है कि बुलेट से पटाखे जैसी आवाज छोड़े जाने के कारण लोगों में अफरातफरी मच जाती थी। संवाद