बेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव पठानपुरा जसमौर निवासी कल्लू (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के अंदर ही छत के पंखे से फंदे पर लटका हुआ मिला। माना जा रहा है कि रात किसी वक्त उसने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मृतक पेशे से ड्राइवर था और ट्रक चलाता था। उसके तीन छोटे बच्चें, पत्नी और मां है। कल्लू की मौत के बाद परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं रहा। पिता इरफान की बहुत पहले मौत हो चुकी है। उधर, पुलिस का कहना है, कि युवक की मौत की कोई सूचना नहीं मिली है।