फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रक ने मामा-भांजे को कुचला, मौत

Mon, 08 Apr 2024 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चिलकाना रोड पर प्याज से भरे ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि मृतक की बहन और भांजी घायल हुई। चालक प्याज से भरा ट्रक छोड़कर भाग गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देहात कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुस्साए लोगों ने जाम लगाने की भी कोशिश भी की।
विज्ञापन

रविवार की शाम बेहट रोड स्थित गांव ढमोला निवासी मनोज (19) पुत्र पाल्ला बाइक पर अपने भांजे अंकुश (5), बहन रोजी, भांजी रिहा (12) के साथ दूसरी बड़ी बहन के घर गांव चौरामंडी जा रहा था। वह जब चिलकाना रोड पर गांव दमकड़ी के पास पहुंचे तो सामने से आते ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक के पहिए से कुचले जाने से मनोज और अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोजी व रिहा गंभीर रूप से घायल हुई। रिहा की टांग टूट गई। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुस्साए लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया।
पता लगने पर मनोज के पिता पाल्ला, परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। देहात कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मनोज के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मनोज करता था मजदूरी, एक है बड़ा भाई
मृतक मनोज मजदूरी करता था। उसके पिता और भाई भी मजदूरी करते हैं। मनोज की अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता पाल्ला ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। मामा-भांजे की मौत से परिजन गमजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें