सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र की अहमद कॉलोनी निवासी राबिया ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल को शिकायत पत्र देकर राबिया ने बताया कि उसकी शादी 2008 में आजम पुत्र इकराम निवासी अहमद कॉलोनी से हुई। वर्तमान में उसके चार बच्चे हैं। आरोप है कि पति आजम, जेठ, ननद और जेठानी उससे दहेज की मांग कर रहे हैं और मारपीट करते हैं। राबिया ने बताया कि दस मार्च 2021 को जब वह अपने कमरे में थी तो पति ने अपने भाई और बहन के साथ मिलकर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया, इससे वह बेहोश हो गई। उसे मरा समझकर बाहर चले गए। पीड़ित ने जान की रक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संवाद