फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में घूमने और शादियों ने बढ़ाई ट्रेनों में भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्डन टेंपल, हावड़ा मेल, शालीमार एक्सप्रेस, बाड़मेर एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग, नहीं मिलेगी सीट
विज्ञापन

तत्काल कोटे से भी ट्रेनों में नहीं मिल पा रही सीटें, नवंबर में कोई ट्रेन नहीं, जिसमें सीट मिल जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सर्दियों में घूमने और शादियों के सीजन के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 20 से अधिक ट्रेनों में स्लीपर सीट बुक है। तत्काल कोटे से भी सीट नहीं मिल रही।
दीपावली और छठ महापर्व के बाद लोगों को उम्मीद थी कि ट्रेनों में सीट मिल जाएगी। लेकिन 30 नवंबर तक अधिकांश ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिल पाना कठिन है। अमृतसर-हावड़ा मेल एक्सप्रेस में 100, अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में 200, ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस 50, जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस में 90, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 200, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस में 100 के पार आरक्षण टिकट की वेटिंग चल रही है। यह वेटिंग 30 नवंबर तक बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

आलम यह है कि ट्रेनों के स्लीपर में सीट उपलब्ध नहीं है। थर्ड एसी, एसी सेकेंड और फर्स्ट में भी वहीं हालात है। इतना ही नहीं तत्काल कोटे के लिए भी मारामारी मची है। इन दिनों में भीड़ इसलिए है कि लोग सैर सपाटे और शादियों में जा रहे हैं। दिसंबर में जाकर ट्रेनों में वेटिंग कम हो सकती है।
विज्ञापन

ट्रेनों में भीड़ बरकरार चल रही है। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें ऐसी हैं, जिनमें वेटिंग 200 पार तक है। नवंबर अंतिम तक ट्रेनों का यहीं हाल रहेगा। इन दिनों लोग घूमने और शादियों में जा रहे हैं, जिसकी वजह से ट्रेनों में भीड़ है। - प्रदीप गिल्होत्रा, सीएमआई, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें