फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कांवड़ मार्ग के ट्रांसफार्मर और खंभों को नहीं किया सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

गागलहेड़ी। तीन जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए सड़क के दोनों तरफ मजदूर लगा कर सफाई कराई गई। हालांकि सड़क किनारे रखे गए ट्रांसफार्मर की बेरिकेडिंग नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

सावन मास शुरू होते ही कावंड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। कावंड़िये हरिद्वार से जल लेकर गागलहेड़ी से होते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे। बता दें कि गागलहेड़ी के लिए कांवड़ यात्रा बेहद खास होती है। कांवड़ के दिनों में यहां सड़कों पर आस्था का सैलाब होता है। यात्रा की तैयारियों के लिए बुधवार को सफाई कर्मियों ने गागलहेड़ी भगवानपुर सड़क मार्ग पर दोनों तरफ सफाई अभियान चलाया। वहीं यात्रा नजदीक होने पर भी अभी तक विद्युत विभाग ने कोई तैयारी नहीं की है। खुले में रखे बिजली के ट्रांसफार्मर सहित लोहे के विद्युत खंभों पर भी कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। ना तो ट्रांसफार्मर की बेरिकेडिंग की गई, ना ही खंभों पर पन्नी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें