फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रेनें रहीं निरस्त, अमरनाथ एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शंभू बॉर्डर रेलवे ट्रैक पर किसानों के बैठने से ट्रेनों का संचालन 15 दिनों से प्रभावित चल रहा है। बुधवार को 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर इंटरसिटी, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस, 04523 सहारनपुर-नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस और 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस रद्द रही। 04682 जम्मूतवी-कोलकाता समर स्पेशल 8:09 घंटे, 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1:35 घंटे, 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस 3:09 घंटे, 04679 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल 12:43 घंटे, 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से सहारनपुर में पहुंची। यह ट्रेनें इसलिए लेट आईं हैं, क्योंकि इनको साहनेवाल-अंबाला कैंट के बीच डायवर्ट किया जा रहा। रेलवे स्टेशन पर काम होने के चलते रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शौचालय के पास लगे पंखे करीब तीन घंटे बंद रहे। गर्मी में पंखे नहीं चलने के कारण यात्री परेशान नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें