फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किसान आंदोलन से रद्द रहीं ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

Tue, 30 Apr 2024 04:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का संचालन 13वें दिन भी प्रभावित रहा। सोमवार को ट्रेनें निरस्त होने के साथ-साथ लेट भी पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान आंदोलन कब तक चलेगा, अभी कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

17 अप्रैल से शंभू बॉर्डर रेलवे लाइन पर किसान डटे हुए हैं। जिसके चलते सोमवार को ऋषिकेश-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी, सहारनपुर-नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस निरस्त रही, जबकि बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस का दिल्ली-जम्मूतवी के बीच संचालन नहीं हुआ। अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस 4:25 घंटे, दिल्ली-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस एक घंटे देरी से पहुंची। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अभी किसानों के हटने की कोई जानकारी नहीं है। एहतियातन ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही उन्हें रूट बदलकर चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें