फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: समय की पटरी से उतरीं ट्रेनें, घंटों की देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे के कारण ट्रेनें समय की पटरी से उतर गई हैं। शनिवार को एक ओर जहां जनसेवा, शहीद एक्सप्रेस रद्द रही, वहीं दूसरी ओर सरयू यमुना एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंची। जिस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस सहारनपुर में सुबह 10:10 बजे पहुंचती है, जो शनिवार को अपराह्न 4:05 बजे पहुंची। यानी 5:55 घंटे की देरी से आई। इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 2:16 घंटे, अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 1:28 घंटे, सहरसा-अंबाला एक्सप्रेस 3:38 घंटे की देरी से पहुंची। इनके अलावा अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस, मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल भी अपने निर्धारित समय से लेट आई। अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस निरस्त रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें