फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, ट्रैक पर रेंग रहीं ट्रेनें, 15 पहुंची लेट, चार रही निरस्त

Sat, 20 Jan 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला बरकरार है। शुक्रवार को 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेनें ट्रैक पर रेंगती रही। यहीं कारण रहा कि अमरनाथ, हिमगिरी एक्सप्रेस सहित 15 ट्रेनें देरी से पहुंची, जबकि शहीद एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें निरस्त नहीं चली। कोहरे में हालत इतनी खराब है कि सुबह की रात और रात की ट्रेनें दिन में पहुंच रही।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 6:54 घंटे, 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस 4:20 घंटे, 14522 अंबाला कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:23 घंटे, सहरसा-अंबाला एक्सप्रेस 2:12 घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 2:14 घंटे, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 2:18 घंटे की देरी से आई।

लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 1:37 घंटे, अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस 1:21 घंटे, अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस एक घंटे, जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 1:45 घंटे, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 1:16 और मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस 1:13 घंटे लेट पहुंची।
विज्ञापन


इनके अलावा प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस, कोलकाता-नंगलडैम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट आई। अमृतसर-जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, अमृतसर-बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस और चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें