नौचंदी, लखनऊ-चंडीगढ़ और जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है, लेकिन गोरखपुर-अमृतसर, कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी सहित 11 ट्रेनें लेट पहुंचीं।
मुरादाबाद मंडल के बंथरा रेलवे स्टेशन पर काम होने के चलते निरस्त चल रही पांच ट्रेनें मंगलवार से पटरी पर लौट आई। इसके बाद भी यात्रियों को राहत नहीं मिल पाई। गोरखपुर-अमृतसर, कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी एक्सप्रेस सहित 11 ट्रेनें दो से नौ घंटे सहारनपुर में लेट पहुंची।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल में काम होने के चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़, अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस को 11 मई से अलग-अलग तारीखों में निरस्त कर दिया था।
ब्लॉक खत्म होने के बाद मंगलवार से ये ट्रेनें पटरी पर लौट आई हैं। लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी अभी जारी है।
मंगलवार को गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस नौ घंटे, वाराणसी-बठिंडा एक्सप्रेस आठ घंटे, कामाख्या-श्री वैष्णो देवी एक्सप्रेस पांच घंटे, अमृतसर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंचीं।
विज्ञापन
इनके साथ ही दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस ढाई-ढाई घंटे की देरी से आईं। जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, बरौली-अंबाला एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस भी लेट पहुंची।