कोहरे के कारण पिछले तीन महीने से रद्द ट्रेनों में शुरू होने से पहले ही फुल हो गई। लोगों को होली पर ट्रेनों में सफर करना मुश्किल भरा रहेगा। आलम यह है कि ट्रेनों में सीट के लिए खूब जद्दोजहद हो रही। स्लीपर तो छोड़िए एसी कोच में भी लंबी वेटिंग है।
रेलवे ने कोहरे के कारण सहारनपुर से होकर गुजरने वाली शहीद एक्सप्रेस, जलियांवाला एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनों को 27 फरवरी और एक मार्च तक रद्द कर रखा है। इनमें से अंबाला-बरौनी हरिहर, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ऐसी है, जिनकी सीटें शुरू होने से पहले भर चुकी हैं।
जिन ट्रेनों में सीटें खाली हैं, उनमें से भी रोजाना तेजी से बुकिंग हो रही है। 25 मार्च को होली है, ऐसे में ट्रेनों का सफर मुसीबत भरा हो सकता है। ट्रेन नंबर 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस में दो मार्च को 56, तीन में 50, 19 में 40 और 23 मार्च को स्लीपर में 76 वेटिंग है।
आज पटरी पर आएगी लालकुआं एक्सप्रेस
दो दिसंबर से रद्द चल रही अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस रविवार यानी आज से पटरी पर लौट आएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से हरियाणा, पंजाब और वेस्ट यूपी के यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। इसके बाद ट्रेनें बहाल होती चली जाएंगी। अगले महीने से सभी ट्रेनें चलने लगेंगी।
कौन-सी ट्रेन कब तक निरस्त
14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा दो मार्च तक
14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस 29 फरवरी तक
14606 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 25 फरवरी तक
14605 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस 26 फरवरी तक
14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 27 फरवरी तक
14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 29 फरवरी तक
14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 27 फरवरी तक
14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 29 फरवरी तक
18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला एक्सप्रेस 28 फरवरी तक
18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला एक्सप्रेस एक मार्च तक
14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस 24 फरवरी तक
14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 24 फरवरी तक