सहारनपुर। सहारनपुर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर काम होने के चलते शुक्रवार (आज) से चार दिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। नौचंदी एक्सप्रेस 22 मई तक सहारनपुर-मेरठ के बीच रद्द रहेगी। इसके चलते मुजफ्फरनगर और मेरठ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
21 मई को सहारनपुर स्टेशन यार्ड में साढ़े आठ घंटे, चुड़ियाला में अलग-अलग दिन चार व तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के कारण ट्रेन नंबर 14511 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 19, 20 और 21 मई को मेरठ तक चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर-मेरठ के बीच बंद रहेगी। ट्रेन नंबर 14512 सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस 20, 21 व 22 मई को सहारनपुर-मेरठ के बीच निरस्त रहेगी।
श्रीगंगानगर-ऋषिकेश, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी, अंबाला-सहारनपुर, चंडीगढ़-लखनऊ, अंबाला-दिल्ली, लखनऊ-चंडीगढ़, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर, हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस, दिल्ली-अंबाला, दिल्ली-सहारनपुर, दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस 21 मई को नहीं चलेगी।
इनके अलावा 20 मई को लखनऊ-चंडीगढ़, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस मुरादाबाद, हापुड़, पानीपत होकर निकलेगी। 21 मई को अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस, जालंधर-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस, जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार, अमृतसर-इंदौर, जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस अंबाला, पानीपत होकर जाएगी। डिब्रुगढ़-चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस 19 मई मुरादाबाद, हापुड़ और पानीपत होकर निकलेगी।