फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शुरू होगी कोर्ट रोड पुल पर आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
आज शुरू होगी कोर्ट रोड पुल पर आवाजाही
विज्ञापन

फोटो संख्या - 17
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। कोर्ट रोड पुल पर सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। सोमवार से पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
डैडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत कोर्ट रोड पुल का करीब नौ मीटर हिस्सा काटने के बाद सड़क का नवनिर्माण हुआ था। एक सप्ताह पूर्व ही उसी स्थान पर सड़क धंस गई थी। तब मरम्मत कार्य कर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया था, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया था और सड़क फिर टूटने लगी थी। इसके चलते जिस स्थान से सड़क को काटा गया था, उसी साइड दीवार पर पैचिंग का कार्य कराया गया और सड़क का निर्माण दोबारा से कराया गया है। इसके चलते शनिवार और रविवार को कोर्ट रोड पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। रविवार को भी कोर्ट रोड पुल बंद रहने के कारण अस्पताल रोड पुल पर वाहनों की अधिकता रहने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। कोर्ट रोड पुल पर निर्माण कार्य करने वाली संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर चंद्रमौलि ने बताया कि सोमवार सुबह से कोर्ट रोड पुल को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें