फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकसान होने पर किसानों की तर्ज पर व्यापारियों को भी मिले मुआवजा

विज्ञापन
अंबाला रोड स्थित एक सभागार में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्र - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार फसल नष्ट होने पर किसानों को मुआवजा दिया जाता है, उसी प्रकार नुकसान होने पर व्यापारियों को भी मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित मंडलीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि सभी व्यापारियों का निशुल्क बीमा कराया जाए और व्यापार में किसी भी प्रकार की हानि होने पर बीमा राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत व्यापारियों को 20-20 के समूह में 20 करोड़ रुपये उद्योग लगाने के लिए दिए जाएं।
क्षेत्रीय संयोजक और जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने व्यापारियों से ऑनलाइन खरीदारी से दूरी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे बाजारों की खोई हुई रौनक वापस लौटेगी। कार्यक्रम में उन्होंने पदाधिकारियों की भी घोषणा की। इनमें आशीष अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष, सागर वर्मा को जिला मंत्री, संदीप धीमान को महानगर उपाध्यक्ष, संजीव धीमान को महानगर मंत्री नामित किया गया।
विज्ञापन

नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आदि ने भी विचार रखे।
इस दौरान विश्वदीप गोयल, विपिन सलूजा, प्रदीप विश्वकर्मा, तुषार गर्ग, राजकुमार, मुनीष कुमार, विकास गुप्ता, उमेश राजदेव, सुशील माहेश्वरी, हिमांशु शर्मा, सुरेंद्र गोयल, आर्य बालियान आदि मौजूद रहे। संचालन मनोज ठाकुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें