चिलकाना। व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन पठेड़ के तत्वावधान में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने तथा मास्क लगाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ थाना प्रभारी बीएस वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। सर्दी के कारण कोरोना का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। लोग मास्क का प्रयोग कम कर रहे हैं तथा सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क का लगाना तथा दो गज की दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में कस्बे में जागरूकता रैली निकाली तथा लोगों को जागरूक किया। अध्यक्ष रफल सिंह सैनी ने भी व्यापारियों से स्वयं मास्क लगाने तथा ग्राहकों से मास्क लगाने की अपील की। सचिन उर्फ सोनू सैनी, सुबोध कुमार, सैयद अजमत, उमर अली, शहजाद अली, विनोद सैनी, प्रधान ईशम सिंह, मनु, राजेश कुमार रहे।