फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: हाईवे पर पलटी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली, आवागमन हुआ अवरुद्ध

विज्ञापन
गागलहेड़ी में स्टेट हाईवे पर पलटी पड़ी गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली
विज्ञापन
गागलहेड़ी। कस्बे में हाईवे पर गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। इससे हाईवे की एक तरफ यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्राॅली को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

बुधवार को बेहट के कलसिया से चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली में ओवरलोड गन्ना लेकर नागल मिल में जा रहा था। वह जैसे ही मुजफ्फरनगर हाईवे पर काॅरपोरेशन बैंक के सामने पहुंचा तो अचानक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। जिससे हाईवे पर एक तरफ का यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्राॅली को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी ट्रैक्टर-ट्राॅली से इससे पहले कैलाशपुर बिजलीघर पर बिजली के खंभे भी टूटे थे। विद्युत कर्मचारियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें