फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मिट्टी ढुलाई में लगे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। करंजाली-बास्तम मार्ग पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की सडक हादसे में मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

जडौदा जट्ट गांव निवासी रोहित (32) ट्रैक्टर ट्रॉली पर ड्राइवर है, जो मिट्टी ढुलाई के कार्य में लगा हुआ था। इससे होने वाली आमदनी से परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार की रात वह करंजाली बास्तम मार्ग पर मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। मध्य रात्रि ट्रैक्टर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें रोहित की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक ने उन्हें रात में दुर्घटना की कोई जानकारी नहीं दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें