फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सर्दी का सितम, व्यवस्थाएं पड़ रही कम

विज्ञापन
सहारनपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में कपड़े जलाकर अलाव के सहारे बैठे लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी का सितम जारी है। ऐसे में नगर निगम की ओर की गई व्यवस्थाएं कम हैं। शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर जलाए जा रहे अलाव की लकड़ियां कम पड़ रही है। नगर निगम का दावा है कि 207 जगहों पर अलाव की लकड़ी डाली जा रही है। वहीं, रैन बसेरे फुल होने की वजह से लोग सड़कों पर भी रात गुजार रहे हैं। इसको लेकर अमर उजाला बृहस्पतिवार की रात व्यवस्था देखी तो इंतजाम नाकाफी नजर आए।
विज्ञापन

रात 8:30 बजे:
रेलवे स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर ही रात बिताते हुए नजर आए। यहां पर फुटपाथ पर लोग बैठे हुए दिखे, जो खुद ही सर्दी के बचाव का इंतजाम कर रहे थे। यहां खड़े अंबाला निवासी रविंद्र कुमार ने कहना है कि अलाव की लकड़ी कम पड़ रही है और रैन बसेरे में भी जगह नहीं मिली है।
रात 8:50 बजे:
घंटाघर लोग और पुलिसकर्मी अलाव की लकड़ी से तापते हुए नजर आए, लेकिन यहां भी लकड़ी कम होने की वजह से करीब तीन घंटे बाद ही आग बुझ जाती है। ऐसे में रात 11 बजे के बाद सर्दी बढ़ने पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

09:15 बजे
कोर्ट रोड पुल की फुटपाथ पर भी लोग सड़क पर ही रात में सोते हुए नजर आए। वहीं, कोर्ट रोड पर सड़क किनारे भी ऐसी ही स्थिति नजर आई है। लोगों को सड़कों पर ही रात बिताने को मजबूर दिखे। सड़क पर ही रहने वाले रामपाल ने बताया कि रैन बसेरे में उनको जगह नहीं मिली है।
09:45 बजे
जिला अस्पताल चौक पर अलाव जल रहा था। यहां बड़ी संख्या में लोग अलाव से सर्दी से बचाव के लिए आग जलाकर सर्दी से बचाव का इंतजाम कर रहे थे। इसी तरह जिला अस्पताल परिसर में भी अलाव जलता हुआ मिला, लेकिन लकड़ी कम होने की वजह से मरीजों के तीमारदारों को 11 से 12 बजे के बाद दिक्कत उठानी पड़ती है।
10:45 बजे
नवाबगंज चौक, चौकी सराय, चिलकाना रोड सहित कई जगहों पर अलाव जलते हुए मिले। इन जगहों पर भी सड़कों किनारे लोग रात गुजारते हुए नजर आए। नगर निगम के रैन बसेरों में व्यवस्थाएं कम पड़ रही हैं। इसी तरह गांव सड़क दूधली में अलाव की लकड़ी डाली ही नहीं जा रही है। ऐसे में लोग सर्दी से बचाव के लिए खुद ही इंतजाम कर रहे हैं।
महानगर में 207 जगहों पर अलाव की लकड़ी डाली जाती है। नगर निगम की कोशिश है कि लोगों को अलाव से सर्दी से निजात मिले। इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए। इसके अलावा सर्दी से बचाव को रैन बसेरों की भी व्यवस्था है। - दानिश नकवी, अलाव प्रभारी एवं सहायक अभियंता, नगर निगम

सहारनपुर के रेलवे रोड पर अलाव के सहारे बैठे लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के घंटाघर पर अलाव के सहारे बैठे पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

नगर निगम के रैन बसरे में आराम करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में ठिठरती ठंड और कोहरे के चलते कंबल ओढ़कर जाता व्यक्ति- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें