फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी का सितम, शरीर को झुलसा रही दोपहर की धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
40 डिग्री सेल्सियस को छू रहा अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि के कारण नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान की वृद्धि लोगों को गर्मी से राहत नहीं लेने दे रही है। दोपहर की धूप शरीर को झुलसा रही है। दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलना दुभर हो रहा है। आगामी दिनों में तापमान के और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

इस बार एक से 18 अप्रैल तक गर्मी ने भीषण रूप दिखाया था। 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन उसके बाद हुई बारिश और हवा के चलने से तापमान में एकदम से गिरावट आई। एक मई को 14 एमएम बारिश होने से अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। लेकिन उसके बाद गर्मी बढ़ गई है। बीते दस दिन से पारा लगातार चढ़ रहा है। 14 मई को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। हालांकि 15 मई को तापमान में हल्की गिरावट रही है, जिसमें अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री से अधिक पहुंच रहा है, जिसकी वजह से गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दोपहर में चटक धूप लोगों के शरीर को झुलसा रही है, जिसकी वजह से लोग चेहरे को कपड़ों से लपेटकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह का तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
15 मई 22 39
14 मई 23.5 39.9
13 मई 20.3 39.1
12 मई 18.7 38
11 मई 17 37.4
10 मई 22.4 35.5
09 मई 23 35.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें