आज के कार्यक्रम
धरना
- सलारपुर में कट और अंडरपास के जलभराव की समस्या को लेकर लखनौती में 32वें दिन का धरना सुबह 10 बजे से।
- नानौता की किसान सहकारी चीनी मिल में किसान मजदूर संगठन का धरना सुबह 10 बजे से।
-
रोजगार मेला
- दाबकी रोड पर गांव बेरीजामा स्थित देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में रोजगार मेला सुबह 10 बजे से।
-
प्रशिक्षण
- चिलकाना के बीआरसी तेलीपुरा में शिक्षकों के एफएलएन प्रशिक्षण का शुभारंभ सुबह 10 बजे से।
-
समापन
- तल्हेड़ी बुजुर्ग के भारतीय इंटर कॉलेज में चल रहे मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का समापन अपराह्न 11 बजे से।
-
तिरंगा यात्रा
- अटेवा की ओर से पुरानी पेंशन बहाली व टीईटी से मुक्ति के लिए हकीकत नगर से तिरंगा यात्रा दोपहर 2:30 बजे से।
-
धर्म
- गंगोह के बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में श्री शिव महापुराण कथा के समापन पर यज्ञ की पूर्णाहुति सुबह 09 बजे एवं भंडारा अपराह्न 11 बजे से।
- राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 1008 पार्थिव शिवलिंग पूजा सुबह 10 बजे से।
- गंगोह के मोहल्ला महालतला स्थित चलती देवी मंदिर में 22वें दिन रुद्राभिषेक सुबह 09 बजे से एवं श्री शिव महापुराण कथा अपराह्न 03 बजे से।
- देवबंद के प्राचीन सिद्ध पीठ श्री राधावल्लभ मंदिर में ठाकुर श्री राधा नवरंगी लाल महाराज का झूला उत्सव शाम 07 बजे से।