आज के कार्यक्रम
खेल:-
-डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में प्रदेशीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले सुबह 09 बजे से।
-
जनसुनवाई:-
-जन समस्याओं की सुनवाई और निराकरण के लिए नगर निगम में जनसुनवाई सुबह 10 बजे से।
-
सम्मान समारोह:-
-पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह पूर्वाह्न 11:30 बजे से।
-
धार्मिक:-
-सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शारदीय तीसरा नवरात्र मेला प्रात: 08 बजे से।
-चिलकाना के सुल्तानपुर में चल रही रामलीला में हनुमान जी की झांकी और राम सुग्रीव मित्रता का मंचन रात 08 बजे से।
-आवास विकास स्थित हरि मंदिर में आयोजित शारदीय नवरात्र महोत्सव के तहत मां की चौकी कार्यक्रम रात 8:30 बजे से।
-भारतीय कला संगम की ओर से गोविंद नगर में आयोजित रामलीला के तहत सुर्पणखा अंग भंग, सीता हरण का मंचन रात 8:30 बजे से।
-देवबंद के रेलवे रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी में श्रीराम जानकी लीला समिति की ओर से रामलीला का मंचन रात 8:30 बजे से।
-मानवीय कल्याण समिति की ओर से लेबर कॉलोनी में आयोजित रामलीला में सीता हरण का मंचन रात 09 बजे से।
-श्रीरामलीला महोत्सव के तहत बेहट रोड स्थित रामलीला मैदान में दशरथ स्वर्गारोहण, चित्रकूट में भरत मिलाप का मंचन रात 09 बजे से।
-श्री राधाकृष्ण मंदिर क्लब की ओर से गांधी पार्क में आयोजित रामलीला के तहत सीता हरण का मंचन रात 9:30 बजे से।
-
सांस्कृतिक:-
-मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जीआईसी सभागार में कार्यक्रम रात 08 बजे से।