आज के कार्यक्रम
धरना:-
-सलारपुर में कट की मांग और अंडरपास में जलभराव के विरोध में लखनौती में धरना सुबह 10 बजे से।
-किसान समस्याओं को लेकर नागल में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह की महापंचायत दोपहर 12 बजे से।
-
शिक्षक सम्मान:-
-शिक्षक दिवस के अवसर पर मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ की ओर से पेपर मिल रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शिक्षक सम्मान समारोह दोपहर 1:30 बजे से।
-
धार्मिक:-
-चिलकाना के सुल्तानपुर स्थित बाजार वाला मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोष्टमी पर शोभायात्रा अपराह्न 03 बजे से।
-चिलकाना में श्री सनातन धर्म सभा द्वारा श्री कृष्ण जन्मोष्टमी पर शोभायात्रा शाम 05 बजे से।
-नानौता में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कृष्ण लीला चौक पर श्रीमद्भागवत कथा रात 09 बजे से।
-