आज के कार्यक्रम
खेल:-
-सरस्वती सदन इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का दूसरा दिन सुबह 09 बजे से।
-कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर की ओर से जेल चुंगी स्थित एक हॉल में कराटे बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से।
-
धरना:-
-सलारपुर में कट और अंडरपास में जलभराव से मुक्ति की मांग को लेकर लखनौती में धरना सुबह 10 बजे से।
-
सामाजिक:-
-दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज का सम्मान समारोह पूर्वाह्न 11:30, बजे से।
-
धार्मिक:-
-छुटमलपुर के श्री हरिहर कांत मंदिर में वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन रुद्राभिषेक प्रात: 8:30 बजे से।
-नानौता के संत रविदास मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की कथा का समापन शाम 07 बजे से।