फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चार केंद्रों पर होगी नीट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी (नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेंट टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट) रविवार यानि आज होगी। इसके लिए महानगर में चार केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 3,101 अभ्यर्थी पंजीकृत है। परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर और केंद्रों के स्तर से सभी तैयारियां एक दिन पहले पूर्ण कर ली गई।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा दोपहर दो से शाम 5:20 बजे तक चलेगी। इसके लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में 936, डीएवी पब्लिक स्कूल सोनिया विहार में 303, दिल्ली रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में 936 और दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड पब्लिक स्कूल में भी 936 अभ्यर्थी पंजीकृत है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में कोई भी अन्य व्यक्ति नहीं आएगा। केंद्रों के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानें और साइबर कैफे बंद रहेंगे। कोई भी विद्यार्थी परीक्षा के ल्िए प्रतिबंधित की गई कोई सामग्री जैसे मोबाइल फोन या कोई पर्ची आदि लेकर प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें