फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: उत्पीड़न से तंग आकर अंतरराष्ट्रीय धावक ने की थी आत्महत्या

Fri, 01 Dec 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय धावक रामशरण ने उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या की थी। एक व्यक्ति ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर रामशरण से दो लाख रुपये लिए थे, जिसने न ही लोन दिलाया और न ही रुपये वापस किए। इतना ही नहीं, आरोपी ने रामशरण को परेशान किया। थाना जनकपुरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नाजिरपुरा निवासी रामशरण (40) पुत्र प्रभु दयाल अंतरराष्ट्रीय धावक थे। मंगलवार की दोपहर ढाई बजे रामशरण का शव जिला अस्पताल पुल के नीचे कपिल विहार के पास रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ पड़ा मिला था। चर्चा थी कि रामशरण ने आत्महत्या की है। इस मामले में रामशरण के भाई रामेश्वर ने नवीन निवासी शेखपुरा कदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि नवीन ने रामशरण को बैंक से लोन दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले रामशरण से आरोपी ने दो लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी न ही लोन दिलाया और न ही रुपये वापस किए। आरोपी रामशरण को फोन भी नहीं उठाता था और न ही व्हाट्सएप पर मैसेज का कोई जवाब देता था। इसको लेकर रामशरण परेशान हो गया। आरोपी रामशरण का उत्पीड़न करने लगा। आत्महत्या से पहले भी रामशरण ने मैसेज कर नवीन से कहा कि उसकी मौत को जिम्मेदार वह है। थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव ने बताया कि आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें