फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शालीमार एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेन लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को शालीमार एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेन काफी देर से पहुंची। जिस कारण काफी यात्री वापस चले गए। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली मेमो एक्सप्रेस ढाई घंटा, दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, राजस्थान के बाड़मेर से जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस दो घंटा लेट पहुंची। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री तो वापस लौट गए। शाम के समय सहारनपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे भोपा निवासी रिंकू को पता चला कि ट्रेन ढाई घंटा लेट है तो वापस चले गए।उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर से रोडवेज सहारनपुर डेढ़ घंटे में पहुंचा देती है और ट्रेन ढाई घंटा लेट है इसलिए वह अब रोडवेज बस से सफर करेंगे। उधर, रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन चौधरी ने कहा कि ट्रेनों के लेट होने के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें