फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पोर्टल बंद होने से तीन हजार महिलाओं को नहीं मिल रहा योजना का लाभ

Sat, 10 Jun 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का पोर्टल बंद होने की वजह से लगभग तीन हजार महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस अव्यवस्था में लाभार्थी आवेदन नहीं कर पा रहे। इस कारण अभी तक अप्रैल और मई की महिलाओं को आर्थिक सहायता नहीं मिली हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की शुरुआत 2017 में की थी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिलाओं को सहायता मुहैया कराना है। सरकार ने योजना 2.0 लागू की है। नए नियमों के तहत अब तीन किस्तों में मिलने वाले पांच हजार दो किस्तों में मिलेंगे। प्रथम किस्त तीन हजार रुपये प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने पर और दूसरी किस्त दो हजार रुपये बच्चे के जन्म का पंजीकरण, बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर मिलेगी।

लाभार्थी को इस राशि को प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। यह पोर्टल मार्च से बंद पड़ा है, इसलिए लगभग दो महीने से करीब तीन हजार लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि केंद्र सरकार ने योजना 2.0 लागू की है। इसके पोर्टल पर तकनीकी कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से पोर्टल बंद है। पोर्टल के शुरू होते ही महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें