मिर्जापुर थाने पर पकड़े गए बिजली का तार चोरी करने के आरोपी
- फोटो : SAHARANPUR
क्रशर से चोरी किए सामान सहित तीन चोर पकड़े
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर पुलिस ने दो दिन पूर्व एक क्रेशर से चोरी किये गए तांबे के तारो सहित तीन आरोपियों को पकड़कर चालान किया है।
कोतवाली प्रभारी विरेशपाल गिरी ने बताया कि 10 सितंबर को मिर्जापुर क्षेत्र के दून स्टोन क्रशर से चोरों द्वारा तांबे का लगभग 10 किलो तार एवं इंसुलेटर चोरी कर लिए गए थे। बताया कि शुक्रवार रात हथनीकुंड चौकी इंचार्ज दीपक कुमार एवं बादशाही बाग चौकी इंचार्ज सतबीर सिंह अत्री संयुक्त रूप से चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने तीन लोगों को संदिग्ध होने पर तलाशी लेने के लिए रोका तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सभी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 10 किलो तांबे का तार और इंसुलेटर एवं तीन तमंचे बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम सावंत पुत्र शमशेर, अर्जुन पुत्र वकील, मोमिन उर्फ पन्नी पुत्र गब्बर सिंह निवासी ग्राम ताजेवाला थाना प्रताप नगर खिजराबाद जिला यमुनानगर (हरियाणा) बताया। तीनों आरोपियों को चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।