सहारनपुर। जनपद की चीनी मिलों का पेराई सत्र बढि़या चल रहा है। जनपद में गत सीजन की तुलना में इस बार 3.61 लाख क्विंटल अधिक गन्ने की पेराई हो चुकी है। इसके चलते जिले की तीन चीनी मिलों ने 28 लाख क्विंटल अतिरिक्त गन्ने की मांग की है।
जनपद में मौजूदा पेराई सत्र में चीनी मिलें अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रही है। इसके चलते गत सीजन में 16 फरवरी तक जहां 275.93 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी, वहीं इस पेराई सत्र में यह आंकड़ा बढ़कर 329.36 लाख क्विंटल तक पहुंच गया है। गत सीजन की तुलना में इस बार 3.61 लाख क्विंटल गन्ने की अधिक पेराई हो चुकी है। इसके चलते जनपद की तीन चीनी मिलों ने अतिरिक्त सट्टे की मांग की है। इनमें देवबंद ने 16 लाख क्विंटल, गांगनोली ने 10.50 लाख क्विंटल और गागलहेड़ी चीनी मिल ने दो लाख क्विंटल गन्ने की मांग की है। विभाग ने उनकी मांग को मुख्यालय को भेज दिया है। जनपद में जहां गन्ना पेराई बढ़ी है, लेकिन चीनी के औसत परता में .25 प्रतिशत की कमी आई है।
मुख्यालय भेजी मांग
जनपद की चीनी मिलों ने 28.50 लाख क्विंटल अतिरिक्त गन्ने की मांग की है। इस मांग को मुख्यालय को भेज दिया गया है। मिलों में पेराई बेहतर चल रही है। इसके चलते ही गत सीजन के 16 फरवरी की तुलना में 3.61 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। - सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।
चीनी मिलों में गन्ना पेराई (लाख क्विंटल) में -
मिल गत पेराई सत्र मौजूदा पेराई सत्र
देवबंद 75.33 106.22
गांगनौली 62.85 75.77
शेरमऊ 47.07 60.96
गागलहेड़ी 25.64 27.32
नानौता 39.22 37.23
सरसावा 26.13 22.52
नोट : गन्ना विभाग के 16 फरवरी के आंकड़ों के अनुसार।