फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन सिपाहियों को मिली जमानत

Sat, 25 Feb 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस हिरासत में हुई पूर्व प्रधान की मौत के मामले में अदालत ने जेल गए तीन सिपाहियों को जमानत दे दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में पूर्व प्रधान लक्ष्मण की कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस की हिरासत में मौत हो गई थी। इस मामले में तत्कालीन कोतवाली रामपुर मनिहारन प्रभारी वेगपाल सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। न्यायालय ने पुलिसकर्मियों के घर की कुर्की के आदेश दिए थे। गत 14 फरवरी को सिपाही अशोक राठी, आशीष और पिंटू ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में तीनों को जेल भेज दिया था। पुलिसकर्मियों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट की अदालत में लगाई। न्यायालय ने सुनवाई के बाद इन तीन पुलिसकर्मियों को जमानत दे दी है, जो जेल से बाहर भी आ गए हैं। संवाद
विज्ञापन

यह था प्रकरण
16 अगस्त 2013 में एक मामले में कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने गांव नंदपुर के पूर्व प्रधान लक्ष्मण को हिरासत में लिया था। पूर्व प्रधान की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र मनीष ने तत्कालीन थाना प्रभारी वेगपाल सिंह सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद इनके खिलाफ पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें